
छठ मैय्या को समर्पित लोक गीत का ज्ञानचंद गुप्ता ने किया लोकार्पण
चंडीगढ, 29 अक्तूबर (विश्ववार्ता) हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने छठ पर्व के पहले दिन नहाए खाये अनुष्ठान के मौके पर छठ मैय्या को समर्पित लोक गीत का लोकार्पण किया। यह गीत हरियाणा सर्किल की मुख्य डाक महाप्रबंधक रहीं रंजू प्रसाद ने गाया है। इस अवसर पर पूर्व गृह सचिव डॉ. एसएस प्रसाद और पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही विधान सभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं भी दी हैं।





















