
चौथे दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ जारी
चंडीगढ़,20 जून (विश्ववार्ता) नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय पहुंच गए हैं। हर दिन की तरह इस बार भी उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा साथ मौजूद रहीं। सोमवार को चौथी बार प्रवर्तन निदेशालय उनसे सवाल-जवाब कर रहा है।





















