

पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स व मुंबई इंडियंस के बीच
दिल्ली, 4 अगस्त (विश्ववार्ता): आईपीएल की तारीख घोषित होने और गाइडलाइन आने के बाद आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीमों ने प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है। फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स ने तय किया है कि यूएई रवाना होने से पूर्व सभी प्लेयर कोरोना टेस्ट कराकर चेन्नई में इक_ा होंगे।
पहला मैच धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स और रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस के बीच हो सकता है।
चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकारी ने न्यूज एजेंसी से कहा, “धोनी और टीम के बाकी खिलाड़ी अपने टेस्ट कराकर ही चेन्नई में इक_ा होंगे और फिर हम अगले 48 घंटों में उड़ान भरने की कोशिश करेंगे।” अधिकारी ने कहा, “हम सरकार की तरफ से सभी तरह की मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं, एक बार जब वो मिल जाएगी तो हम वीजा की प्रक्रिया शुरू कर देंगे।”






















