चंडीगढ, 9 मई (विश्व वार्ता)आईपीएल 2022 के आज के मैच में एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके ने रिषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स को 91 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी कर सीएसके ने 208 रन बनाए थे और दिल्ली को मैच जीतने के लिए 209 रनों का टारगेट दिया, लेकिन दिल्ली की टीम अपने सभी विकेट गवां कर 117 रन ही बना सकी और 91 रन से मैच हार गई।