
भारत को इतिहास रचने के लिए बनाने होगे आज दिन 381 रन
चंडीगढ़ 9 फरवरी (विश्ववार्ता)भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने भारत को 420 रन का टारगेट दिया। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 1 विकेट खोकर 39 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 12 रन और शुभमन गिल 15 रन बनाकर नॉटआउट हैं। जीत के लिए भारत को आखिरी दिन 381 रन बनाने होंगे। रोहित शर्मा 12 रन बनाकर आउट हुए। जैक लीच ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। टेस्ट के चौथे दिन 297 रन बने और 15 विकेट गिरे। इसमें भारत के 5 विकेट और इंग्लैंड के 10 विकेट शामिल हैं।





















