चुनाव से पहले CAA लागू होने के ऐलान के बाद असम में प्रदर्शन
चंडीगढ़, 1 मार्च (विश्ववार्ता)असम में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ आसू सहित 30 से अधिक समूहों ने प्रदर्शन करने की घोषणा की है। आसू के अध्यक्ष उत्पल शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे के दौरान 9 मार्च को सभी जिलों में 12 घंटे की भूख हड़ताल सहित प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएए के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कई मामले चल रहे हैं और इसे लागू करने की घोषणा करना अन्याय है। उन्होंने कहा कि असम के लोग सीएए को स्वीकार नहीं करेंगे और इसके खिलाफ हर कदम का विरोध किया जाएगा।
मीडिया से बातचीत के दौरान उत्पल शर्मा ने कहा कि सीएए के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कई मामले चल रहे हैं और ऐसे में इसे लागू करने की घोषणा करना लोगों के साथ घोर अन्याय है। आसू के अध्यक्ष ने कहा कि, “असम के लोगों ने कभी भी सीएए को स्वीकार नहीं किया है और अगर इसे लागू किया जाता है तो, इस ओर बढ़ाए गए हर कदम का विरोध करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि, कानूनी लड़ाई के साथ-साथ हम केंद्र के फैसले के खिलाफ लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखेंगे।”
उत्पल शर्मा ने अपने बयान में कहा कि सीएए विरोधी आंदोलन 4 मार्च को हर जिला मुख्यालय में मोटरसाइकिल रैलियों के साथ शुरू होगा और एक मशाल जुलूस भी निकाला जाएगा। उत्पल शर्मा ने कहा, हम इसके खिलाफ हर जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस निकालेंगे और राज्य भर में आंदोलन भी करेंगे।






















