
चुनाव नतीजों के बीच पंजाब सरकार ने बुलाई कैबिनेट बैठक
बैठक कब और कहां होगी और बैठक का एजेंडा क्या है, जानने के लिए पढ़ें
चंडीगढ़, 10 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। इस बीच, पंजाब सरकार ने कल सुबह 11:30 बजे पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक के लिए कोई अग्रिम एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री चन्नी बैठक के बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।























