
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
थोड़ी देर बाद इलेक्शन की तारीखों का करेगा ऐलान
चंडीगढ़, 16 मार्च (विश्ववार्ता) चुनाव आयोग थोड़ी देर बाद इलेक्शन की तारीखों का ऐलान करेगा. फिलहाल निर्वाचन आयोग की बैठक चल रही है. सीईसी और दोनों चुनाव आयुक्त फाइनल मसौदे पर आखिरी निर्णय लेंगे. इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेस होगी. बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल के बाद वोटिंग का चरण शुरू होगा, जबकि मई के आखिर तक मतगणना हो जाएगी. इसके बाद नई सरकार का ऐलान हो जाएगा.
बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में हुए थे. जबकि 23 मई को रिजल्ट आया था. जबकि 2014 में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 5 मार्च को हुई थी. चुनाव 7 अप्रैल से 12 मई तक 9 चरणों में हुए थे.























