चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी की बैठक आज
PM मोदी की अध्यक्षता में आज होगी बैठक
नए कानून के तहत होगी नियुक्ति
चंडीगढ़, 14 मार्च (विश्ववार्ता) निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे और अनूप चंद्र पांडे की रिटायरमेंट के बाद खाली हुए निर्वाचन आयुक्तों के पदों को भरने की प्रक्रिया तेज हो गई है। चुनाव आयुक्तों के चयन के लिए पीएम मोदी की अगुआई वाले तीन सदस्यीय चयन मंडल की बैठक आज होगी. इससे पहले कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता वाली खोज समिति ने निर्वाचन आयुक्तों के दो पदों को भरने के लिए पांच उम्मीदवारों की एक लिस्ट तैयार करने के लिए बुधवार शाम बैठक की।
सूत्रों ने बताया कि इससे पहले बुधवार की शाम कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के नेतृत्व वाली एक खोज समिति ने इसके लिए पांच उम्मीदवारों का एक पैनल तैयार करने के लिए बैठक की।
संविधान के अनुच्छेद 324 के खंड 2 में कहा गया है कि चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त और उतने ही अन्य चुनाव आयुक्त होंगे (अगर कोई हों) जितने राष्ट्रपति समय-समय पर तय कर सकते हैं।चुनाव आयोग के पास पहले केवल एक मुख्य चुनाव आयुक्त था। लेकिन वर्तमान में इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्त शामिल हैं।एक बार नियुक्तियां अधिसूचित हो जाने के बाद नए कानून के तहत की जाने वाली ये पहली नियुक्तियां होंगी. कानून तीन-सदस्यीय चयन समिति को ऐसे व्यक्ति को नियुक्त करने की शक्ति भी देता है जिसे खोज समिति ने शॉर्टलिस्ट नहीं किया है.