
चंडीगढ़, 7 फरवरी (विश्ववार्ता) आउटडोर मीटिंग/इनडोर मीटिंग/रैली के संबंध में प्रतिबंधों में और ढील इस शर्त के साथ दी जाएगी कि इनमें शामिल होने वाले व्यक्तियों की संख्या इंडोर हॉल की क्षमता के अधिकतम 50 प्रतिशत और खुले मैदान के 30 प्रतिशत तक सीमित होगी।
– ओपन ग्राउंड रैलियां केवल जिला अधिकारियों की ओर से नामित मैदानों में आयोजित की जा सकती हैं और एसडीएमए की सभी शर्तों के पालन के अधीन होंगी। इन मैदानों का आवंटन जिला प्रशासन ई-सुविधा पोर्टल के माध्यम से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर समान रूप से करेगा। इन मैदानों की क्षमता जिला प्रशासन की ओर से काफी पहले से तय की जाएगी और सभी पक्षों को इसकी सूचना दी जाएगी।






















