
चीन में होने वाला एशियन गेम्स अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
चडीगढ, 6 मई (विश्व वार्ता):चीन में होने वाले एशियन गेम्स को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा है. चीन की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन के हांगझोउ में 10 से 25 सितंबर 2022 तक होने वाले 19वें एशियाई खेलों को स्थगित कर दिया जाएगा. खेलों को स्थगित करने का कोई कारण नहीं बताया गया है लेकिन यह घोषणा ऐसे वक्त में हुई जब चीन में कोविड-19 से जुड़े मामले लगातार बढ़ रहे हैं.





















