
चीन में सख्त लॉकडाउन के खिलाफ 13 बड़े शहरों में प्रदर्शन
लोग सडक़ पर उतरे
चंडीगढ,29 नवंबर (विश्ववार्ता) चीन में जीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ लोग सडक़ पर उतर आए हैं। बीजिंग से शुरू हुए ये प्रदर्शन अब 13 बड़े शहरों तक पहुंच गए हैं। पुलिस इन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज से लेकर लोगों को गिरफ्तार तक कर रही है, लेकिन लोगों का गुस्सा खत्म नहीं हो रहा है। रविवार रातभर लोग सडक़ों पर प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान लोग नारेबाजी करते हुए लॉकडाउन हटाने और आजादी देने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा- हमें फ्रीडम ऑफ प्रेस, फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन, फ्रीडम ऑफ मूवमेंट चाहिए। हमें हमारी आजादी दे दो। लोग राष्ट्रपति शी जिनपिंग से इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं।





















