
चीन में बढते कोरोना को देखे हुए भारत अलर्ट
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज बुलाई बड़ी बैठक
चंडीगढ़, 21 दिसंबर (विश्ववर्ता) दुनिया में कोरोना के बढ़ते मामले फिर डराने लगे हैं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया आज देश में COVID-19 की स्थिति पर वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक करेंगे। उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा है।





















