
चिंताजनक: पंजाब के लुधियाना से बडी खबर
10 साल की मासूम बच्ची ने लगाया फंदा
घटना के समय इलाके मे मचा हडकंप
चंडीगढ़, 22 जून (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना जिले से बडी खबर आ रही है जहां एक 10 साल की मासूम बच्ची ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम का जायजा लिया। पुलिस इस बात को लेकर हैरान थी कि 10 वर्षीय बच्ची ने कैसे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा।
जानकारी अनुसार पता चला है कि बच्ची मानसिक रूप से परेशान थी। घटना लुधियाना के गांव बाजड़ा स्थित भगवंत विहार की है। घटना का पता उस समय चला जब उसके परिवार वाले बुलाने कमरे में पहुंचे। अंदर शव लटकता देख उनके होश उड़ गए।
पुलिस के मुताबिक पप्पी काफी क्रोधी स्वभाव की थी। हर किसी के साथ किसी न किसी बात पर झगड़ा करती थी। इसी स्वभाव के कारण कोई बात हुई और उसने गुस्से में फंदा लगा लिया।























