
चारधाम यात्रा-2023 को लेकर विभाग ने लिया बडा निर्णय
ग्रीन कार्ड तभी होगा नवीनीकृत जब लगा होगा जीपीएस
चंडीगढ़, 23 जून (विश्ववार्ता)चारधाम यात्रा-2023 को लेकर विभाग ने निर्णय लिया है कि अब ग्रीन कार्ड तभी नवीनीकृत किए जाएंगे, जब वाहन में जीपीएस लगा होगा। इस समय विभाग में 10 हजार से अधिक वाहनों में जीपीएस लगाया जाना है। संयुक्त आयुक्त परिवहन एसके सिंह ने कहा कि वाहनों का ग्रीनकार्ड तभी जारी किया जाएगा, जब उनमें जीपीएस लगा होगा। जीपीएस नहीं तो ग्रीन कार्ड भी नहीं मिलेगा।
दरअसल, उत्तराखंड में अब बिना जीपीएस लगाए व्यावसायिक वाहनों को चारधाम यात्रा में वाहन संचालन के लिए ग्रीन कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। परिवहन विभाग द्वारा इसके लिए व्यावसायिक वाहन स्वामियों को जीपीएस लगाने के लिए दी गई समय सीमा समाप्त हो चुकी है। ऐसे में अब उसी वाहन को ग्रीनकार्ड जारी किया जाएगा, जिसमें जीपीएस लगा होगा।





















