
चारधाम यात्रा में पिछले 3 सालो मे इतने लाख श्रद्धालु पहुंचे दर्शन करने के लिए
चंडीगढ, 15 सिंतबर (विश्ववार्ता) केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री सहित हेमकुंड साहिब चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचे थे। बरसाती मौसम में भी चारधाम यात्रा को जाने के लिए तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। आठ मई को खुले बदरीनाथ धाम में 13 सितंबर तक कुल 12,32,294 तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके थे, जबकि छह मई को खुले केदारनाथ धाम में 11,47,554 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। हेली सेवा का फायदा उठाकर केदारनाथ धाम को 99,079 तीर्थयात्री दर्शन को पहुंच चुके हैं। जबकि, 3 मई को खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में अब तक 5,25,068 और 4,13,592 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।





















