
चंबा में बादल फटने से हुई भारी तबाही
चंडीगढ, 9 अगस्त (विश्ववार्ता) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में कम से कम दो गांव में बादल फटने की घटनाएं हुईं, जिसमें 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई और कुछ मकानों को खाली कराना पड़ा भडोगा और खंडवा गांवों में बीती रात अचानक भारी बारिश हुई। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा कि भडोगा में 15 वर्षीय विजय कुमार की मौत हो गई जबकि कुछ लोग घायल हो गए। खंडवा में शालेई खंडवा नाले पर बने PWD के पुल और कृषि भूमि को नुकसान हुआ है





















