
टाटा समूह के दिग्गज और टाटा संस के पूर्व निदेशक आर के कृष्णकुमार का निधन
चंडीगढ, 2 जनवरी (विश्ववर्ता) टाटा समूह के दिग्गज और टाटा संस के पूर्व निदेशक आर के कृष्णकुमार का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने 84 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। कृष्णकुमार को रतन टाटा के सहयोगी से एक माना जाता था टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने टाटा ट्रस्ट के सदस्य और कंपनी के पूर्व निदेशक आर. कृष्णकुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया, जिनका रविवार को मुंबई में निधन हो गया।





















