
चंडीगढ़ में नया ट्रैफिक नियम लागू
गाड़ी रोककर खड़े होना पड़ेगा भारी, सीधे कटेगा चालान
ये सड़क बनेंगे नो स्टॉपिंग-नो पार्किंग जोन
चंडीगढ़, 28 जुलाई (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में नया ट्रैफिक नियम लागू हुआ है। अब शहर की चुनिंदा और व्यस्त सड़कों पर चालक ड्राइविंग करते समय इमरजेंसी कॉल करने या आने पर भी टू व्हीलर सड़क किनारे लगाकर बात नहीं कर पाएगा। अब इन सडको पर साईड मे गाडी रोकर मोबाइल फोन पर बात करने पर चालान काटा जायेगा।
मध्य मार्ग (ढिल्लो बैरियर से लेकर PGI सारंगपुर बैरियर तक)
दक्षिण मार्ग (जीरकपुर बैरियर से मिल्क कॉलोनी धनास लाइट प्वाइंट तक)
उद्योग पथ (ITI लाइट प्वाइंट से सेक्टर 14/15/24/25 चौक तक)
जन मार्ग (हाईकोर्ट चौक से सेक्टर 42/43-/52/53 चौक तक)
हिमालय मार्ग (सेक्टर 4/5/8/9 चौक से सेक्टर 51/32 लाइट प्वाइंट तक)
पूर्व मार्ग (बापू धाम लाइट प्वाइंट से फैदां बैरियर लाइट प्वाइंट तक)
सरोवर पथ (सेक्टर 5/6 की डिवाइडिंग रोड से कॉलोनी नंबर 5 लाइट प्वाइंट तक)























