
चंडीगढ़ दशहरे वाले दिन आज ‘नो फ्लाईंग जोन’ रहेगा
जानें कौन माने जाते हैं वीवीआईपी
चंडीगढ़, 5 अक्तूबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ दशहरे वाले दिन आज ‘नो फ्लाईंग जोन’ रहेगा। हिमाचल प्रदेश में आज वीवीआईपी विजिट चंडीगढ़ से होकर जानी है। हाल ही में ड्रोन आदि से आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का ट्रेंड सामने आया है। ऐसे में वीवीआईपी विजिट और आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए चंडीगढ़ को अनमेंड एरियल व्हीकल्स जिनमें ड्रोन भी शामिल हैं, के लिए नो फ्लाइंग जोन घोषित करना ज़रुरी है।
जैसा कि नाम में निहित है कि VIP से अधिक महत्वपूर्ण है VVIP यानी वेरी वेरी इंपोर्टेंट पर्सन। वीवीआईपी लोगों की लिस्ट में सुरक्षा अधिक जुड़ जाती है यानी कि यदि कोई वीवीआईपी व्यक्ति हैं तो उनकी सुरक्षा अधिक होगी और उन्हें अधिक अंगरक्षक भी प्रदान किए जाते हैं। वीवीआईपी जगहों और शो का टिकट वीआईपी से अधिक होता है।





















