
चंडीगढ़ कंज्यूमर कोर्ट ने पंजाब सरकार को लगाया इतने लाख रूपये का जुर्माना
पढिये क्या है मामला
चंडीगढ 3 सिंतबर ( विश्ववार्ता) पंजाब सरकार को चंडीगढ़ कंज्यूमर कोर्ट ने एक लाख का जुर्माना लगाया है इसके साथ ही सरकार को 9.21 लाख ब्याज सहित चुकाने की भी बात कही है। पंजाब सरकार अपने एक हाउसिंग प्रोजेक्ट में समय पर कंस्ट्रक्शन वर्क शुरू नहीं कर पाई थी। जब शिकायतकर्ता ने रिफंड मांगा तो वह भी नहीं दिया। कोर्ट द्वारा कई अवसर देने के बावजूद जवाब पेश नहीं किया। वहीं फाजिल्का इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने जवाब पेश किया तो उसके साथ वह कोई साक्ष्य नहीं दे सकी। बता दें कि चंडीगढ़ सेक्टर-46 निवासी अंशुल मोंगा ने पंजाब सरकार को इसके लोकल बॉडीज विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी, फाजिल्का इंप्रूवमेंट ट्रस्ट, फाजिल्का और इसके एग्जीक्यूटिव अफसर को पार्टी बनाया था। शिकायतकर्ता को कॉर्नर का एक प्लॉट अलॉट हुआ था। 2015 को शिकायतकर्ता ने इसके लिए 9,21,476 रुपए जमा करवाए थे। हालांकि कोई उस पर कोई काम शुरू होने के कारण उसने कई बार रिफंड और जवाब मांगा लेकिन उसे ना ही जवाब दिया गया और ना ही रिफंड। जिसके बाद उसने शिकायत दायर की और आज कोर्ट ने सरकार पर 1 लाख का हर्जाना चुकाने के आदेश दिए हैं।






















