भाजपा चंडीगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी संपन्न
कोरोना महामारी के दौरान चंडीगढ़ भाजपा द्वारा किये गए कार्यों को लिखा जायेगा स्वर्ण अक्षरों में : हरदीप सिंह पुरी
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चंडीगढ़ में अभी तक 691 घर किये जा चुके हैं अलाट, शेष अन्यों को भी जल्द ही सौंपा जाना तय : हरदीप सिंह पुरी
चंडीगढ़ ,30 अगस्त (विश्ववार्ता) : ” चंडीगढ़ एयरपोर्ट से अंतराष्ट्रीय उड़ान की संख्या को बढ़ाने के लिए जल्द ही उड्डयन मंत्रालय फैसला लेने जा रहा है | इसके लिए चंडीगढ़ के एयरपोर्ट के रनवे आदि सभी प्रकार की तमाम तकनीकी की बारीकी को परखने के उपरान्त उस पर होने वाले कार्यों को जल्द ही संपन्न करवाएगा | एयर इंडिया से लेकर अन्य उड़ान ओपरटेर से बातचीत करके जल्द ही इस फैसले को अमली जामा पहनाया जायेगा | साथ ही स्थानीय लोगों से भी वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से समन्वय स्थापित किया जायेगा ताकि वो भी अपने सुझावों को दर्ज करवा सकें | ” यह बात देश के नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने आज भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा आयोजित वर्चुअल कार्यकारिणी कि बैठक के दौरान कही | उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की अंतराष्ट्रीय उड़ानों की बढ़ौतरी की मांग के उपरान्त ये घोषणा की |
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के कार्यकाल की शुरुआत के उपरान्त प्रदेश की ये पहली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक है जिसका वर्चुअल आयोजन किया गया | इस कार्यकारिणी में पार्टी के चंडीगढ़ मामलों के प्रभारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, सांसद किरण खेर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सत्यपाल जैन, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय टंडन, प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर और रामबीर भट्टी, महापौर राजबाला मलिक सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों, प्रकोष्ठों के प्रमुखों आदि ने विशेष रूप से इसमें भाग लिया और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन ने बैठक के अंतिम समापन सत्र की अध्यक्ष की |
कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्वल्लित कर कार्यकारिणी की शुरुआत की गयी तत्पश्चात बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने मुख्य अतिथि व भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया व नवनियुक्त कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी | अरुण सूद ने अध्यक्ष पद संभालने के बाद पार्टी द्वारा किए गए कार्यो का ब्योरा दिया, विशेषकर कोरोना महामारी के दौरान भाजपा चंडीगढ़ द्वारा किए गए राहत कार्यो बारे में विस्तार से बताया | उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर महामारी के दौरान किसी को भूखा न सोने देने का प्रण निभाने में चंडीगढ़ भाजपा ने भी अपना सहयोग दिया है | उन्होंने बताया कि 52 मोदी रसोइयों के माध्यम से गरीब व्यक्तियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई व् 33 लाख खाने के पैकेट वितरित किए गए | 11652 मोदी राशन किट, 5 लाख 50 हजार फेस कवर बांटे गए | कोरोना महामारी लड़ाई में प्रथम पंक्ति में कोरोना वारियर मेडिकल स्टाफ, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मचारी और पत्रकार बन्धुओं को 14000 सेनिटाईजर बोतले बाटी गयी | 3.5 लाख लोगो द्वारा आरोग्य सेतु एप डाउनलोड, 588 कार्यकर्ताओ द्वारा रक्तदान किया गया | कोरोना काल के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी, पुलिस कर्मचारी, सफाई कर्मचारी और सरकारी कर्मचारियों का कोरोना काल के दौरान उनके द्वारा प्रदान कि जा रही सेवाओ के लिये 28000 व्यक्तियों से हस्ताक्षर करवा कर उनका सम्मान किया गया और उनको धन्यवाद प्रस्ताव दिया गया प्रवासी मजदूरों के लिए खाद्य सामग्री वितरण जूते चप्पल, चने के पैकेट हर प्रकार से सहायता की गई उन्होंने इन सब के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और हर स्तर पर किए गए कार्य को की सराहना की |
इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने चंडीगढ़ भाजपा द्वारा कोरोना महामारी के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की और चंडीगढ़ भाजपा क धन्यवाद किया और साथ ही उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ भाजपा द्वारा किए गए कार्य केवल चंडीगढ़ तक ही सीमित नहीं है बल्कि केंद्रीय स्तर पर भी इनकी चर्चा होती है और यह काम स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाने के लायक है | उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान हमारे कुशल नेतृत्व प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाएं चलाई गई और इस महामारी में भी अवसर की खोज के तहत पीपी किटों का निर्माण, दवाइयों का निर्माण आदि को मुख्य रूप से बढ़ावा मिला है मोदी सरकार की तुरंत और प्रभावी कदम उठाने से हमने वैश्विक महामारी पर कुछ हद तक काबू पाने में सफलता पाई है | भारत में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बाकी अन्य देशों के मुकाबले में काफी कम रही अगर हम आंकड़ों में कहें तो यह केवल मृत्यु दर केवल 1.8% रह पाई है | मोदी सरकार के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा ‘वंदे भारत’ फ्लाइट चलाई गई जोकि दूर-दूर जिसमे दूसरे देशों में फंसे हुए भारतीय नागरिकों के लिए संजीवनी का काम किया और भारतीय नागरिकों को वापस लाने में हम सक्षम हो पाए | उनके बताया की हमने वंदे भारत फ्लाइट्स के तहत लगभग 12,00,000 यात्रियों को विदेशों से वापस लाया गया और 2 लाख यात्री वापस भेजे गए कुल 14 लाख यात्रियों का आवागमन हुआ जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है और दुनिया का सबसे बड़ा यातायात और जाने का और निकासी के और का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है कोरोना महामारी चुनौती खत्म होने तक सामान्य उड़ने शुरू नहीं की जा सकती लेकिन सामान्य उड़ान शुरू ना होने पर भी हम अपने नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देंगे | उन्होंने यह भी बताया 25 मई को जब घरेलू उड़ान शुरू की गई तो उनकी संख्या केवल 318 थी और 30,550 यात्रियों का आवागमन हो रहा था जबकि आज 1,040 उड़ाने शुरू हो चुकी है तथा 1,12,630 यात्रियों का यात्रियों ने यात्रा का हवाई आवागमन हो रहा है जबकि इस वर्ष के अंत तक यह आंकड़ा तीन लाख तक पहुंचने की आशा है |
हरदीप पुरी ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पदभार संभालते ही प्रधानमंत्री आवास योजना का शुभारंभ किया था और उन्होंने प्रण लिया था 2022 तक स्वतंत्रता दिवस की 75वी वर्षगांठ के अवसर तक देश के सभी गरीब लोगों को घर उपलब्ध करवाए जाएंगे जिसके तहत विभाग की तरफ से सर्वे करवाया गया जिसमें 1 करोड़ 12 लाख घरों की आवश्यकता चिन्हित की गयी जिसमें से एक करोड़ सात लाख घर बनाने की मंजूरी मिल चुकी हैं | जबकि 70 हजार मकानों की निर्माण शुरू हो चुका है और अब तक लगभग 38 लाख लाभार्थियों को मकान दे दिए गएदिए जा चुके हैं | इसी कड़ी में चंडीगढ़ के बारे में बोलते हुए भी उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा 4000 मकान इस योजना के तहत बनाए गए हैं जिनमें से 691 मकान अलाट किए जा चुके हैं और बाकी के मकान भी शीघ्र ही आबंटित कर दिए जाएंगे | उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन की जो प्रशासन और शहरवासियों की जो मांग है कि जमीन को सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाए जाए उस पर कार्य चालू है जबकि पहले से बन चुके 2526 घर जो खाली पड़े हैं उनको भी अफॉर्डेबल हाउसिंग स्कीम के तहत इस्तेमाल किया जाना चाहिए | इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि प्रवासी मजदूरों के लिए किराए पर घर भी सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए जाने की योजना पर विचार चल रहा है |
हरदीप सिंह पुरी के उद्बोधन के उपरान्त प्रदेश महामंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया | इसके उपरान्त पहले सत्र में प्रदेश सचिव नीना तिवारी ने गत दिनों में देश,संगठन,समाज के विभिन्न भारतीयों द्वारा देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले लोगों के प्रति शोक प्रस्ताव को रखा | शोक प्रस्ताव में गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों, जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते शहीद हुए मेजर अनुज सूद, भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के राज्यपाल स्व लाल जी टंडन, चंडीगढ़ सोशल वेलफेयर बोर्ड की चेयरमैन स्व संतोष शर्मा, भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान बलबीर सिंह सीनियर, मंडल नंबर 22 के पूर्व अध्यक्ष विजय प्रभाकर, जगदीश लाल बजाज, मंडल 8 के अध्यक्ष रहे शादी लाल शर्मा, और कोरोना महामारी के दौरान देशभर में सभी जान गवाने वाले डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी और अर्धसैनिक बल सभी दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए मौन व्रत भी रखा गया |
बैठक के दूसरे सत्र में पार्टी के प्रदेश महामंत्री रामबीर भट्टी द्वारा राजनैतिक घटनाक्रम और भावी योजना पर प्रस्ताव रखा गया जिसका प्रथम अनमोदन वरिष्ठ उप महापौर रवि कान्त शर्मा और दूसरा अनमोदन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलविंदर शर्मा ने किया | इस प्रस्ताव में संशोधन हेतु कुछ सुझाव भी आये जिस पर चर्चा कर शामिल किया जायेगा |
कार्यकारिणी के तीसरे सत्र में पार्टी के प्रदेश कार्यालय सचिव दीपक मल्होत्रा ने संगठन द्वारा तैयार की जा रही इ बुक के बारे में विस्तृत रूप से रिपोर्ट पेश की और बताया कि प्रदेश सत्र पर इस बुक को बनाया जा चुका है और पांच जिलों में से 2 जिलों की भी तैयार हो चुकी है और 13 मंडलों ने भी अपनी बुक तैयार करवा ली है शेष बाकी सभी को भी शीघ्र ही पूरा कर लिया जायेगा | गौरतलब है की इस इ बुक में कोरोना महामारी के दौरान पार्टी द्वारा किये गए कार्यों का लेखा जोखा है | इसके उपरान्त पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और चंडीगढ़ मामलों के प्रभारी प्रभात झा ने पार्टी के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की और पार्टी के कार्यकारिणी तथा अन्य घोषणाओं पर संतोष जताया तथा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हम पार्टी में सेवा के लिए आये है सत्ता सुख भोगने के लिए नहीं | इसलिए कार्यकर्ता जनहित के कार्यों में लगे रहे तथा लोगों की समस्याओं को समझें |
कार्यक्रम के अंतिम सत्र में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन ने भाग लिया और सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई प्रदान की और साथ ही चंडीगढ़ भाजपा द्वारा कोरोना महामारी के दौरान किये गए कार्यों की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता एक सिपाही की भांति संगठन के प्रति समर्पित है और पार्टी के स्तम्भ रहे हमारे आदरणीय वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन का अनुसरण कर संगठन को और अधिक सुदृढ़ कर रहे हैं | उन्होंने संगठन की बारीकियों के बारे में बताया और सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया की निकट भविष्य में चंडीगढ़ में होने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कमर कस ले और पूर्व से भी अधिक संख्या में पार्टी के प्रत्याशियों को विजय दिला कर नया कीर्तिमान स्थापित करें | उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जनता की तकलीफों को समझें और केंद्र सरकार के विकास की नीतियों को लेकर घर घर तक पहुंचाएं | इसके बाद धन्यवाद प्रस्ताव के साथ बैठक का समापन हुआ |
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...