
चंडीगढ स्कूल शिक्षा विभाग का फैसला इस तारिख से स्कूलों में मिड-डे मील में मिलेगा मिलेट और दूध
चंडीगढ, 2 जनवरी (विश्ववर्ता) चंडीगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से नए साल में स्कूलों में बच्चों के खाने में पोषण और गुणवत्ता में बढ़ोतरी का लक्ष्य रखा है। इसके तहत शिक्षा विभाग 15 जनवरी से स्कूलों में मिड-डे मील में मिलेट शुरू करने जा रहा है। वहीं, मिड-डे मील में दूध को शुरू करने के लिए विभाग की ओर से टेंडर लगा दिया गया है।
शिक्षा विभाग की ओर से मिड-डे मील में पोषण की गुणवत्ता को सुधारने के लिए डायटिशियन के साथ पिछले दिनों बैठक भी की गई थी। इसमें स्कूलों में मिड-डे मील रसोई का औचक निरीक्षण करने का फैसला लिया गया था जिससे खाने की गुणवत्ता की जांच की जा सके। चर्चा में फैसला लिया गया था कि किसी भी दिन औचक रूप से स्कूलों का दौरा कर मिड-डे मील रसोइयों में प्रतियोगिता करवाई जाएगी।























