
चंडीगढ सैक्टर 38 की नहीं टूटेगी कालोनी
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने दी राहत
चंडीगढ, 21 मई (विश्व वार्ता) गत 14 मई को सेक्टर 38 में शाहपुर कालोनी में चंडीगढ़ प्रशासन ने 7 सात दिनों में कालोनी खाली करने का आदेश का बोर्ड लगवा दिया था। कालोनी में भय का माहौल बन गया था।
कालोनी निवासियों राजेंद्र एवं अन्यों ने चंडीगढ़ की आवाज पार्टी के अध्यक्ष अविनाश सिंह शर्मा से सम्पर्क किया। अविनाश सिंह शर्मा की मदद से कालोनी निवासियों ने पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की, जिस पर शुक्रवार को जस्टिस अनमोल रतन की बेंच में सुनवाई हुई मुकदमे की पैरवी वरीय अधिवक्ता मोहन लाल सगगर ने की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जस्टिस ने तत्काल कॉलोनी टूटने पर रोक लगा दी।





















