
चंडीगढ शिक्षा विभाग का बडा एक्शन
स्कूल मे दाखिल न देने पर नामी स्कूल की मान्यत को किया रद़्द, पढिये क्या है पूरी खबर
चंडीगढ, 28 दिसंबर (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि चंडीगढ शिक्षा विभाग ने एक स्कूल पर बडा एक्शन लेते हुए उसकी मान्यता रद्द कर दी है। जानकार सूत्रो से खबर हेै कि सैक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल 2024-25 शैक्षणिक सत्र में अगर आर. टी. ई.2009 के तहत ई.डब्ल्यू.एस. और डिसएडवांटेज ग्रुप (डी.जी.) कैटेगरी के बच्चों को दाखिला नहीं देने परचंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई की है।
डायरैक्टर स्कूल एजुकेशन हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि विभाग 1 अप्रैल, 2024 से सी.बी.एस.ई. एफिलिएशन के लिए अपनी रिकमेंडेशन वापस ले लेगा। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के भविष्य को देखते हुए सैशन 2023-24 में पी सैशन पूरी करने की अनुमति और बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में अभिभावकों की अनुमति से सरकारी स्कूलों में शिफ्ट कर दिया जाएगा।























