
चंडीगढ शहर की विभिन्न 18 एसोसिएशनें एक मंच पर हुई एकजुट, सांझी फोरम का गठन करने का किया ऐलान
चंडीगढ़, 23 जून (विश्ववार्ता) पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ शहर के नागरिकों और व्यापारियों के ज्वलंत मुद्दों के खिलाफ प्रशासन के साथ मिलकर लड़ाई लडऩे के फैसले को लेकर शहर की विभिन्न 18 एसोसिएशनें एक मंच पर आ गई है और एकजुट हो कर अपनी लड़ाई लडऩे के लिए एक सांझी फोरम का गठन करने का ऐलान किया गया है। इस बारे में आज यहां सेक्टर 31 स्थित पीएचडी चैंबर ऑफ कमर्स भवन में शहर की संस्थाओं ने मुख्य अतिथि मेयर अनूप गुप्ता की उपस्थिति में हुई एक महत्वपूर्ण मीटिंग में शहर की विभिन्न एसोसिएशनों व संगठनों के पदाधिकारिओं की साथ हुई मीटिंग में फैसला यह किया गया। मीटिंग के दौरान शहर की विभिन्न ट्रेड यूनियन, इंडस्ट्री यूनियन, करॉफेड, व्यापार मंडल सहित अन्य एसोसिएशनों के पदाधिकारी शामिल हुए।





















