
चंडीगढ व आसपास के ईलाको मे बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा
चंडीगढ़, 4 मई (विश्व वार्ता) प्रचंड गर्मी से बेहाल लोगो को आज उस समय बडी राहत मिली जब चंडीगढ़ में सुबह से मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह कुछ देर की बारिश के बाद से आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम ठंडा बना हुआ है और बिजली भी कडक़ रही है। ऐसे में फिर से एक बार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में शहर का तापमान फिर से बढ़ेगा।






















