
चंडीगढ मे 19 साल की लडक़ी ने की खुदकुशी
पुलिस ने की मामले की जांच शुरू
चंडीगढ़, 16 जून (विश्ववार्ता) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की 19 वर्षीय लडक़ी ने चंडीगढ़ में आत्महत्या कर ली. बच्ची चंडीगढ़ में नीट की तैयारी कर रही थी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने 19 वर्षीय शगुन को फांसी के फंदे से उतारकर जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कमरे के अंदर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।























