
चंडीगढ मे हैरान करने वाला मामला
भाई ने बहन को मारा थप्पड, आहत बहन ने लगाया फंदा, मौत
चंडीगढ, 9 सिंतबर (विश्ववार्ता) : चंडीगढ के शास्त्री नगर मे एक 13 साल की लडकी ने भाई के थप्पड मारने से आहत होकर फंदा लगा लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे आईटी पार्क थाना पुलिस के प्रभारी रोहताश यादव ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
जानकारी अनुसार पता चला है कि 18 वर्षीय भाई ने बहन को घर जाने के लिए कहा तो वह बोली बाद में जाऊंगी। इस पर उसके भाई ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद बच्ची ने घर जाकर चुन्नी से फंदा लगा लिया।पुलिस के मुताबिक शास्त्री नगर के रहने वाले जगदीश की बेटी घर के बाहर गली में खेल रही थी। इसी दौरान उसके भाई ने कहा कि देर हो गई है घर चलो। बच्ची ने कहा बाद में जाऊंगी तो भाई ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वह अपने मकान नंबर 32 की पहली मंजिल पर गई और चुन्नी से फंदा लगा लिया।





















