
चंडीगढ मे हुआ बडा कोरोना विस्फोट
24 घंटो मे आये इतने नये मामले, मचा हडकंप
चंडीगढ़, 29 जून: ( विश्ववार्ता): चंडीगढ मे पिछले 24 घंटो मे कोरोना का बडा विस्फोट हुआ है। जिससे शहर मे कोरोना संक्रमित 96 मरीज मिले। वहीं दूसरी तरफ 24 घंटे के दौरान 1403 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 42 पुरुष और 54 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। फिलहाल ऑक्सीजन बेड पर भर्ती मरीजों की संख्या 15 व वेंटिलेटर पर भर्ती मरीजों की संख्या 5 है।





















