
चंडीगढ मे लगातार पकड मजबूत करते कोरोना को देखते हुए सलाहकार ने शिक्षा विभाग को दिये निर्देश
टीकाकरण अभियान 15 मई तक शत प्रतिशत पूरा करने के आदेश जारी
चंडीगढ़, 2 मई (विश्व वार्ता) देश मे कोरोना की चौथी लहर दस्तक दे चुकी है ओैर वही चंडीगढ मे लगातार कोरोना अपनी पकड मजबूत कर रहा है जिसे देखते हुए प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने ने शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश जारी करते हुए कहा हेै कि सामंजस्य स्थापित कर बच्चों के टीकाकरण अभियान को 15 मई तक शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं, स्कूल स्तर पर अभिभावकों को जागरूक करने को कहा।





















