
चंडीगढ मे लगातार घटते कोरोना मामलो के बीच आज पीजीआई ने ओपीडी का समय बढाया
चंडीगढ़, 21 फरवरी (विश्व वार्ता) देश मे लगातार कोरोनावायरस के मामालो मे कमी आ रही है। इसी बीच चंडीगढ शहर मे भी कोरोना की स्पीड धीमी पड गई है। जिसको देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ में ओपीडी का समय बढा दिया है। पहले मरीजों के लिए समय सुबह 8 से 9 बजे तक का था। अब यह एक घंटा बढ़ कर 8 से 10 हो गया है। टेली-कंसल्टेशन भी चल रहा है। इसकी टाइमिंग सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक है।





















