
चंडीगढ मे रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा अनोखी पहल
लगाया गया सेवा बॉक्स, पढिये क्या है खासियत
चंडीगढ, 15 अप्रैल ( विश्ववार्ता) : दुनिया मे एक गरीब वर्ग है तो दूसरा अमीर वर्ग किसी गरीब को किसी चीज के लिए मोहताज न होने पडे इसलिए सेक्टर 29 की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने एक अनूठी पहल की हेै। एसोसिएशन ने सेक्टर 29 कम्युनिटी सेंटर के बाहर सेवा बॉक्स लगाया जिसका खास मकसद है एसोसिएशन अध्यक्ष नरेश अरोड़ा ने कहा कि
अगर किसी के पास अधिक है तो वह यहां रख सकता है। वहीं अगर किसी के पास कमी है या जरूरतमंद है तो वह यहां से बिना किसी की इजाजत के सामान ले सकता है। नरेश अरोड़ा ने स्थानीय लोगों से निवेदन किया कि उनके पास जो सामान घर में इस्तेमाल होने वाले नहीं है, इस बॉक्स में रख सकते हैं। इनमें कपड़े, जूते, कॉपी-किताबें कुछ भी रखा जा सकता है।





















