
चंडीगढ मे महंगाई के विरोध में आज कांग्रेस का प्रदर्शन
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (विश्ववार्ता) देश मे लगातार बढ रही है मंहगाई को लेकर आज हरियाणा कांग्रेस आज महंगाई पर केंद्र और हरियाणा सरकार को घेरेगी। महंगाई के विरोध में चंडीगढ़ में धरना और पैदल मार्च निकालेगी। यह पैदल मार्च कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा और हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में निकाला जाएगा। पार्टी वर्कर सेक्टर 9 कार्यालय में इक्ट्ठा होंगे।





















