
चंडीगढ मे बादलो ने जमाया डेरा
आज और कल बारिश के आसार
चंडीगढ़, 19 जुलाई ( विश्व वार्ता) मानसून इन दिनों लो प्रेशर एरिया से गुजर रहा है, जिसकी वजह से शहर में कमजोर हो गया है। सोमवार को तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। आज शहर और आसपास बादल छा सकते हैं जबकि कल को बारिश के आसार हैं। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 3 डिग्री ज्यादा है।





















