
चंडीगढ मे बढती ठंड के बीच फिर प्रशासन ने बढाई स्कूलों की छुट्टियां
चंडीगढ, 14 जनवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड और कोहरे को देखते हुए चंडीगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। अब कक्षा पहली से लेकर 8वीं तक के स्कूल 20 जनवरी तक बंद रहेंगे। हालांकि तब तक स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित कर सकेंगे। इस संबंधी आदेश जारी किए गए हैं, जबकि 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स को पहले की तरह नियमित स्कूल आना होगा।
15 जनवरी तक बंद थे स्कूल
आपको बता दें कि पहले चंडीगढ़ में प्रशासन ने 14 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का फैसला किया था। पर मौसम और ठंड को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने का फैसला किया है।
पंजाब में ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी
आपको बता दें कि आने वाले 5 दिनों के लिए पंजाब में ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदान इलाकों में ठंड बढ़ेगी और वहीं घनी धुंध के भी पडऩे के आसार हैं।
School Opening Schedule and timing in UT Chandigarh uptill 20th Jan 2024 pic.twitter.com/JxmUGbWbvc
— Department of School Education, Chandigarh (@SchoolEduChd) January 13, 2024























