
चंडीगढ मे फिर डराने लगा कोरोना
24 घंटे मे आये इतने नये मामले
चंडीगढ, 10 मई (विश्व वार्ता) चंडीगढ मे एक बार फिर कोरोना डराने लगा है। बात करे पिछले 24 घंटे की तो कोरोना के 11 केस सामने आये है। कुल 1,218 सैंपल लिए गए थे। इसके मुताबिक पॉजीटिविटी रेट 0.90 प्रतिशत रहा। पिछले 7 दिनों में कोरोना के औसत केस 11 रहे हैं।





















