
चंडीगढ मे फिर आज से फिर बदला स्कूलों का समय
चंडीगढ, 5 फरवरी (विश्ववार्ता) पिछले दिनों अत्यधिक ठंड और कोहरे के कारण विभाग द्वारा स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था लेकिन आज फिर चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने 5 फरवरी से स्कूलों का समय बदल दिया है। अब सिंगल शिफ्ट वाले सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को सुबह 8.10 से दोपहर 2.30 बजे तक और बच्चों को सुबह 8.20 से दोपहर 2.20 बजे तक स्कूल आना होगा।
डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय शिक्षकों के लिए सुबह 7.50 से दोपहर 2.10 बजे तक और बच्चों के लिए सुबह 8 से दोपहर 1.15 बजे तक रहेगा। दूसरी शिफ्ट के अध्यापकों का समय सुबह 10.50 से शाम 5.10 बजे तक और बच्चों के लिए दोपहर 12.45 से शाम 5 बजे तक रहेगा।
बता दें कि इसके मुताबिक, स्कूल सुबह 9.30 बजे से पहले नहीं खुलते थे और शाम को 3 बजे या उससे पहले बंद करने पड़ते थे।























