
चंडीगढ मे पानी की बर्बादी पर नगर निगम की छापेमारी जारी
अब तक 50 से ज्यादा लोगो को नोटिस जारी
चंडीगढ, 19 मई (विश्व वार्ता), चंडीगढ मे पानी की बर्बादी को रोकने के लिए नगर निगम की टीमे लगातार छापेमारी कर रही है। कार्रवाई करने के लिए टीमें बनाई है। अगर कोई शहरवासी पानी बर्बाद करते हुए पकड़ा जाता है तो उसका पांच हजार रुपये का चालान काटा जा रहा है। पिछले साल तक यह जुर्माना दो हजार रुपये था। एक माह के भीतर नगर निगम की टीमों ने कुल 1500 से ज्यादा लोगों को पानी बर्बाद करने वालों को पकड़ा, जिनमें से 1466 लोगों को नोटिस दिया गया है जबकि 99 लोगों के चालान काटे गए हैं।





















