
चंडीगढ मे पंजाब के बच्चो को नर्सरी- प्री नर्सरी मे दाखिल न दिये जाने के मामले मे गर्माई सियासत
चंडीगढ़, 18 नवंबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा पंजाब के बच्चों को प्री-नर्सरी और नर्सरी स्तर पर अपने स्कूलों में दाखिला न देने के फैसले पर पंजाब की सियासत गरर्मागई गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, चंडीगढ़ प्रशासन ने अब चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में बाहर के बच्चों का दाखिला बंद कर दिया है। मोहाली और पंचकूला की तरफ से बाहर के बच्चों को दाखिला न देने का विरोध किया जा रहा है।
वही पंजाब पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने कहा पंजाब के छात्र वर्तमान में चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में लगभग 40 फीसदी सीटों पर काबिज हैं। यह फैसला अन्यायपूर्ण ढंग से हमारे युवाओं से कम उम्र से उनके अधिकारों को छीन रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल ने कहा कि शिक्षा मानव विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र है। हम ऐसे फैसले का डटकर विरोध करेंगे। हम पंजाब के लोगों को ऐसे बुनियादी मानवाधिकार से वंचित करने की इजाजत नहीं दे सकते। शिक्षा के मामले में यह फैसला उन सिद्धांतों के विपरीत है, जिनके आधार पर हमारा संविधान और राष्ट्र बनाया गया है।
एनएसयूआई के प्रधान ईशरप्रीत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब के विद्यार्थियों के खिलाफ चंडीगढ़ प्रशासन के पक्षपाती कदमों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिद्धू ने भाजपा पर पंजाब को हाशिए पर धकेलने और चंडीगढ़ पर उसके अधिकारों को कम करने की साजिश रचने का आरोप भी लगाया।























