
चंडीगढ मे नाबालिग से दुष्कर्म मामले मे दोषी को 20 साल की सख्त सजा
चंडीगढ़, 2 जून (विश्व वार्ता)चंडीगढ़ जिला अदालत की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सरकारी स्कूल की 9वीं कक्षा मे पढने वाली नाबालिग से दुष्कर्म के मामले मे आरोपी 20 वर्षीय ललित कुमार को 20 साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा उस पर एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की एवज में उसे छह महीने अतिरिक्त सजा काटनी होगी।





















