
चंडीगढ मे तेज रफ्तार गाडी ने एक्टिवा सवार को कुचला, मौके पर ही मौत
चंडीगढ, 26 मई (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ में हादसे थम नहीं रहे हैं। अब शहर में एक थार गाड़ी का खौफनाक कहर देखने को मिला है। इस तेज रफ्तार थार गाड़ी ने एक स्कूटी चालक को कुचल दिया और उसकी जान ले ली। बताया जाता है कि, यह बड़ा हादसा आज जल्दी सुबह हुआ जानकारी के मुताबिक, हादसे में मारे गए स्कूटी चालक की पहचान बलबीर (48) के रूप में हुई है, जो मूलरूप से उत्तराखंड का रहने वाला था।
मृतक एक्टिवा पर सुबह के समय अपने काम से जा रहा था। इसी दौरान थार गाड़ी ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घायल को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बलबीर के तीन बच्चे हैं। इनमें 2 लड़कियां और एक 20 साल का लडक़ा है। उसका शव सेक्टर 16 अस्पताल की मार्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया।





















