
चंडीगढ मे जी-20 बैठक के बीच बम की कॉल से मचा हडकंप
चंडीगढ़ पुलिस ने कराया आसपास का इलाका खाली, सर्च ऑपरेशन शुरू
चंडीगढ, 30 जनवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में आज जी- 20 की बैठक हो रही है लेकिन इसी बीच चंडीगढ पुलिस व प्रशासन के हाथ पैर फूल गये जब मनीमाजरा के होटल ललित म से कुछ दूरी पर सेक्टर-26 में बम की कॉल आई है। बता दें कि होटल ललित में कई देशों के डेलिगेट्स 2 दिवसीय मीटिंग में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए हैं। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री भी चंडीगढ़ में मौजूद हैं। सेक्टर-26 के एएसओडी क्लब के मैनेजर को यह एक्सप्लोसिव (बम) होने की सूचना आई थी। मौके पर तुरंत बम स्क्वायड, फायर ब्रिगेड और थाना पुलिस पहुंच गई। आसपास की जगह को तुरंत खाली करवा कर सर्च शुरू की गई। हालांकि यहां कुछ नहीं मिला। वहीं चंडीगढ़ पुलिस ने कहा है कि एक्सप्लोसिव को लेकर फर्जी कॉल करने पर एफआईआर दर्ज की गई है।























