
चंडीगढ मे जारी है कर्मचारी यूनियन की अहम बैठक, आगे की रणनीति बारे की जा रही है चर्चा
पटवारी यूनियन हड़ताल पर कायम
चंडीगढ, 31 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार व कर्मचारी यूनियन के बीच तकरार बढने की पूरी संभावना है क्योकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में जिला कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों की तरफ से 11 सितंबर से कलम छोड़ हड़ताल करने की धमकी का कड़ा नोटिस लेते हुए बुधवार देर शाम राज्य में एसेंशियल सर्विसेज मेंटीनेंस एक्ट (एस्मा) लगा दिया।
वही दूसरी तरफ आज चंडीगढ़ में यूनियन के प्रधान हरवीर सिंह ढींडसा की अध्यक्षता मे यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक जारी है बैठक मे आगे की रणनीति बारे चर्चा की जा रही है। ढींडसा ने कहा वह धमकी से डरने वाले नहीं। कलम छोड़ो हड़ताल हर हालत में की जाएगी। उधर मुख्यमंत्री भगवंत मान की हड़ताल करने वाले कर्मचारियों पर एस्मा लगाने की चेतावनी के बावजूद पटवारी अपनी कलम छोड़ो हड़ताल करने पर कायम है।
उल्लंघन करने वालों पर होगी आपराधिक कार्रवाई
ये आदेश पटवारियों, कानूनगो और जिला उपायुक्त दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों पर लागू होंगे। आदेशों में कहा गया है कि बाढ़ में इन कर्मचारियों को लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने के लिए 24 घंटे काम करना पड़ेगा। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी।























