
चंडीगढ मे चोरो के हौसलें बुंलद:
पंजाब के तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर के घर चोरो ने किया लाखो रूपये पर हाथ साफ
चंडीगढ़, 26 जुलाई (विश्ववार्ता) चंडीगढ मे चोरो के हौसलें इस कदर बढ गये है कि उन्हे पुलिस का डर और भय बिल्कुल नही रहा हैै। चंडीगढ़ में पंजाब के आईएएस अफसर तरन तारन के डिप्टी कमिश्नर मोहनीश कुमार के घर में लाखों की चोरी हो गई है। चोर सेक्टर 7 स्थित सरकारी कोठी से सोना-चांदी चुरा ले गए। उनकी पत्नी चंडीगढ़ सेक्टर 16 स्थित जीएमएसएच में मेडिकल अफसर हैं। आईएएस अफसर अपनी पत्नी मृणालिनी के साथ हैदराबाद गए हुए थे। जब वह वापस आए तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला।। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जीएमएसएच-16 में कार्यरत चिकित्सा अधिकारी डॉ. मृणालिनी ने बताया कि उनके पति आईएएस मूनेश कुमार पंजाब के तरनतारन जिले के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) हैं। वह अपने पति के साथ बीते दिनों हैदराबाद गईं थीं। 24 जुलाई दोपहर दो बजे वापस लौटीं तो चंडीगढ़ एयरपोर्ट से ड्राइवर संदीप को फोन किया। इस दौरान संदीप ने बताया कि घर के लकड़ी के गेट के सेफ्टी लॉक टूटे थे। जब वह घर के अंदर गया तो फर्स्ट फ्लोर पर सारा सामान बिखरा पड़ा था।
अंदर स्टील की अलमारी टूटी हुई थी, जिसका लॉकर भी टूटा हुआ था। डॉ. मृणालिनी ने बताया कि अलमारी में गहनों से भरा बैग गायब था जिसमें से हीरे, सोने और चांदी के गहने रखे थे। बताया कि चोर गहनों से भरा बैग ले गए हैं। पुलिस चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।























