
चंडीगढ मे गैस लीक होने से मची भगदड़
स्कूल ने बच्चों की छुट्टी की, अभिभावक दहशत में
चंडीगढ़, 22 नवंबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ सेक्टर 40 डी में आज सुबह लगभग पौने आठ बजे एक स्थानीय स्कूल के पास खुदाई कार्य के दौरान घरेलू गैस सप्लाई की पाइपलाइन टूट जाने से हडकंप मच गया। गैस शारदा सर्वहितकारी स्कूल के पास लीक हुई। स्कूल की दीवार के पास खुदाई चल रही हथी। जेसीबी के गैस पाइपलाइन से टकराने के बाद अचानक धमाका हुआ। इससे स्कूल के बच्चों के बीच भगदड़ मच गई। इससे स्कूल ने बच्चों की छुट्टी कर दी है। अभिभावक दहशत में है। बच्चों को स्कूल से निकलकर एक पार्क में बिठाया गया है। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।
स्कूल अध्यापकों ने सभी बच्चों को वहां से निकाला और घर भिजवाया। घटना की जानकारी पाते ही मौके पर दमकल की गाड़ी और पुलिस की टीम पहुंच गई और बचाव अभियान सुबह किया गया। वहीं स्कूली बच्चों को भी जल्दी से स्कूल से बाहर निकाल गया और उन्हें छुट्टी दे दी गई।इसके बाद तेज धमाके के साथ तेजी से गैस लीक होने लगी। इससे स्कूल के बच्चों के बीच भगदड़ मच गई। स्कूल अध्यापकों ने सभी बच्चों को वहां से निकाला और घर भिजवाया।





















