
चंडीगढ मे गंडासी, रॉड, डंडों से युवक पर जानलेवा हमला
चंडीगढ़, 15 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) चंडीगढ के सैक्टर 52 में उस समय दहशत व डर का महौल पैदा हो गया जब एक 20 वर्षीय युवक पर कुछ युवकों ने गंडासी, रॉड, डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं हाथ में भी फ्रैक्चर बताया गया है। हमला सेक्टर-52 में हुआ। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अुनसार, प्रदीप नामक युवक पर हमला हुआ है। वह सेक्टर-32 के गवर्नमेंट हॉस्पिटल में भर्ती है। शुक्रवार शाम को प्रदीप ड्यूटी से आने के बाद किसी काम से बाजार गया हुआ था। हमलावरों ने उसे घेर का हमला किया। हमलावरों में सेक्टर-52 के ही रजत और बबलू समेत उनके साथी शामिल थे।





















