
चंडीगढ मे कोरोना फिर डराता हुआ
24 घंटे मे फिर गई एक मरीज की जान
चंडीगढ़, 3 अगस्त (विश्व वार्ता ) चंडीगढ़ में कोरोनावायरस फिर डराने लगा है। पिछले 24 घंटे में शहर में एक कोरोना प्रभावित व्यक्ति की मौत हो गई। पिछले 8 दिनों में यह 5वीं मौत है। इससे पहले गत 26 जुलाई से लेकर 29 जुलाई तक 4 जानें गई थीं।
बीते 24 घंटे में 101 नए संक्रमित भी मिले हैं। इसके साथ ही शहर में कोरोना के एक्टिव केस बढ़ कर 936 हो गए हैं। एक सप्ताह में पॉजिटिविटी रेट 9.63 प्रतिशत हुआ है। एक सप्ताह में रोजाना मिलने वाले केसों का औसत 134 हो गया है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...





















