
चंडीगढ मे कोरोना डराता हुआ
पिछले 24 घंटो मे अब तक आ चुके हेै इतने नये मामले
चंडीगढ़, 13 जून (विश्ववार्ता): चंडीगढ़ में कोरोना शहरवासियों को फिर से डराने लगा है। पिछले 24 घंटो मे 46 नए संक्रमित मरीज मिल गए। पीजीआई में वेंटिलेटर पर दो कोरोना मरीज पहुंच गए हैं। पीजीआई में ही ऑक्सीजन सपोर्ट बेड पर कोरोना के 6 मरीज हैं। वहीं जीएमएसएच-16 और जीएमसीएच-32 में 3-3 कोरोना मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट बेड पर हैं। पिछले लगभग डेढ़ महीने से चंडीगढ़ में कोरोना केसों में काफी तेजी देखी जा रही है।





















