
चंडीगढ मे कोरोना की रफ्तार ने चौंकाया
प्रशासन भी सकते मे
चंडीगढ, 19 मई (विश्व वार्ता) देश मे कोरोना की रफ्तार अब लगातार कम हो रही है वही बात करे अगर चंडीगढ की तो यह आंकडे चौंकाने वाले नजर आ रहे है। शहर मे संक्रमण लगातर घट बढ रहा है जो हेैरानी पैदा कर रहा है। चंडीगढ पिछले 7 दिनों में रोजाना औसतन 10 केस मिल रहे हैं। ओपीडी मरीजों की टेस्टिंग प्रशासन का स्वास्थ्य विभाग रोजाना कर रहा है। बुधवार को 1,240 लोगों की टेस्टिंग की गई थी, जिनमें 16 कोरोना संक्रमित पाए गए। पॉजिटिविटी रेट 1.29 प्रतिशत रहा। इससे पहले मंगलवार को 8 केस आए थे। पिछले एक सप्ताह का पॉजिटिविटी रेट 1.02 प्रतिशत रहा है।






















